हल्द्वानी ब्रेकिंग: बीजेपी ने तीन मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त , पढ़िए किन्हें मिली यह अहम जिम्मेदारी

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में चुनाव के समय से खाली चल रहे मंडल अध्यक्षों के पद पर नए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने लंबे समय से रिक्त चल रहे धारी मंडल, ओखल कांडा मंडल और हल्द्वानी पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए धारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट को बनाया गया है जबकि ओखलकांडा मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष सुमित नगदली को बनाया गया है। इसके अलावा लालकुआं विधानसभा के हल्द्वानी पूर्वी मंडल के लिए मुकेश बेलवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
सभी मंडल अध्यक्षों के मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें