Haldwani: शहर में लूट- चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , चार महिलाएं गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 महिलाओं और एक नाबालिग युवती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विगत दिनों हल्द्वानी शहर में आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने महिलाओं के इस गिरोह के पास लूटे गए जेवरात भी बरामद किए। शहर में चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली साथ ही मुखबिरो को भी लगाया। जिसके बाद चैन स्नैचिंग लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
एसएसपी पंकज भट्ट ने चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी हल्द्वानी पर्यवेक्षण में रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए। फल स्वरूप चैन स्नैचिंग लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले
उक्त गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी राजेश चमार, – सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी विजय कुमार, 03-अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी गिद्धन चमार, 04- मंजू देवी उम्र-25 वर्ष पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया व एक बालिका 05- नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।
महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो 1- सरिता देवी उपरोक्त के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। 2- अन्तिमा देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व 3- मंजू देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए। उपरोक्त महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार षटयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
बरामद माल:
1- 02 सोने की चैन
2- एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का
पुलिस टीम मुखानी-
1- थानाध्यक्ष श्री रमेश सिंह बोहरा
2- उ0नि0 श्री सुनील गोस्वामी,
3- उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह 4- उ0नि0 श्री अनिल कुमार 5- कानि0 चन्दन सिंह
6- कानि0 एहसान अली, 7- म0कानि0 भावना जोशी, 8- म0कानि0 हंसी सामन्त, 9- म0कानि0 रेखा अधिकारी
10- कानि0 इसरार नबी कोतवाली हल्द्वानी
टीम-2- SOG
1- प्रभारी श्री राजवीर सिंह नेगी,
2- कानि0 कुन्दन कठायत, 3- कानि0 अशोक रावत, 4- कानि0 त्रिलोक रौतेला,
5- कानि0 दिनेश नगरकोटी
6- सर्विलांस सैल से कानि0 अनिल गिरी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें