हल्द्वानी: कांग्रेस को बड़ा झटका , कुमाऊं के इस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने थामा भाजपा का दामन

- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला:
हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित कुमार आर्य ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
ललित आर्य के इस फैसले को लालकुआं विधानसभा समेत कुमाऊं में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लालकुआं के चोरगलिया निवासी ललित आर्य पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी होने के साथ ही कुमाऊं में कांग्रेस के दलित चेहरा माने जाते है। उनकी अनूसूचित समाज के साथ ही समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं में गहरी पकड़ मानी जाती है।
ललित आर्य ने विगत दिवस एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत , संगठन महामंत्री अजेंद्र अजय , कैबीनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, चंपावत के निर्वतमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य , दीपक मेहरा ,डा0 भूपेश शर्मा , विपिन शर्मा, जिला मंत्री गोविन्द प्रसाद जिला मंत्री नवीन रसीला , मंडल मंत्री योगेश आगरी मौजूद रहे। ललित आर्य के साथ बीजेपी में शामिल होने वालों में ललित मटियाली किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव नवीन लाल वर्मा ,देवेश कुमार , हिमांशु समेत अनेक लोग मौजूद थे।

- कांग्रेस डूबता जहाज है: ललित आर्य
हल्द्वानी। भाजपा में शामिल होने के उपरांत ललित आर्या ने कहा कि आज उन्हें सूकून मिला है
उन्होंने कहा वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी व गलत नीतियों से वह आजिज आ चुके थे। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है और एक डूबता हुआ जहाज बन गई है । उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पर महिलाओं की घोर उपेक्षा की।
जिसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रभारियों पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के प्रभारी का संगठन से कुछ लेनादेना नहीं है वह मात्र पैसा कमाने के उद्देश्य से आते है। उन्होंने कहा भाजपा में उनकी घर वापसी हो गई है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास की सोच से बेहद प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें