हल्द्वानी: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर , सोमवार से नहीं चलेंगी यह दो ट्रेन
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन ने पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के दौरान नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण तथा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य किये जाने के कारण इज्जतनगर मंडल कि कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है जिसका प्रभाव काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।
सोमवार को काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त की गई है वहीं हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त क्या गया है।
इस तरह काठगोदाम से 12 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी जिसका असर
कानपुर सेन्ट्रल से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस पर पड़ा है जिसके कारण यह ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


