हल्द्वानी- साइबर ठगों से सावधान रहें पेंशनर , इस तरह हो रही है ठगी
हल्द्वानी। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने जनपद के समस्त पेंशनरों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साईबर ठगों के द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर कॉल की जा रही है तथा स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है।
श्री राणा ने जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नही मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साझा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दें, ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


