हल्द्वानी: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी की मदद से आरोपी दबोचा।
आरोपी ने घर में घुसकर की थी शर्मनाक हरकत
हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को वादिनी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि 5 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक व्यक्ति घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर संख्या 75/2026 धारा 74/332 (सी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 6 मार्च को जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी के पास से आरोपी करन आर्या (20 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी नया गांव थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल को घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK 04TA-7131 सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Video Bite- Shri Sumit Pandey (Dy SP/CO Ramnagar/Haldwani)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


