हल्द्वानी: 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण पूरा, इच्छुक अभ्यर्थी इन नंबरों पर करें संपर्क
Haldwani News- आरसेटी कुंवरपुर गौलापार , नैनीताल में विगत 29 जनवरी 2025 से संचालित 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 21 सदस्यों ने प्रतिभाग करके प्रशिक्षण पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह मेहरा, प्रगतिशील किसान ने प्रशिक्षुओं को 30 दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन करने पर बधाई देते हुए उन्हें इस कार्य को अपने स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्राहक को अच्छी सर्विस दे कर प्रतिभागी इस कार्य को अपने आय के एक नए श्रोत के रूप में विकसित कर सकते हैं तथा सरकार और आरसेटी के उद्देश्य को सफल बना सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह ने प्रशिक्षुओं को थ्योरी, प्रेक्टिकल तथा कोल्ड स्टोरेज यूनिट का भ्रमण कराकर रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। साथ ही सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई।
एनएआर की असेसमेंट टीम देहरादून जीवन सिंह भंडारी एवं स्माइल खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन भी किया गया। संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। साथ ही मार्च में संस्थान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा, फाइल मेकिंग, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903, 9756947425 संपर्क करे।
इस मौके पर बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


