देहरादून: अतिक्रमण कर रोड पर बनाया गेट, प्रशासन ने किया ध्वस्त; डीएम जनदर्शन में आई थी शिकायत
जनदर्शन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की लगाई थी डीएम से गुहार, प्रशासन का एक्शन त्वरित
अपर नगर मजिस्टेªट की देखरेख में हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून। अपर नगर मजिस्टेªट अपूर्वा सिंह की देखरेख में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किगए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। विगत माह के अंतिम सप्ताह जनता दर्शन कार्यक्रम में सिरमौर किशननगर निवासी प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर गेट के उपर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही जा पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जिलाधिकारी संविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप नगर आयुक्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा अपर नगर मजिस्टेªट को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जेब्रा फोर्स महिला एवं पुलिस बल के साथ नगर निगम एवं प्रशासन की टीम द्वारा सिरमौर मार्ग पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाए गए गेट को ध्वस्त कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर