दोस्त बना दरिंदा: युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म , केस दर्ज
Nainital News , Ramanagar: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है , आरोपियों में पीड़िता का दोस्त भी शामिल है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस के मुताबिक युवती का पागवाड़ा जिला मुरादाबाद के रहने वाले सलमान अंसारी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अंसारी ने उससे विवाह करने का भरोसा दिलाया। बाद में वह शादी से मुकर गया। युवती का आरोप है कि वह सलमान अंसारी से बात करने उसके घर के पास पहुंची तो वह अपने साथ तीन युवकों को साथ ले आया। जहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ मारपीट की।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर पागवाड़ा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सलमान अंसारी, नदीम, वसीम और सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
पुलिस के मुताबिक मामला पागवाड़ा मुरादाबाद क्षेत्र है। रामनगर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पागवाडा ( यूपी) पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


