बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए “वन अधिकार संगठन” का गठन- 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के आंदोलन को नई दिशा और मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन, वन अधिकार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से ‘वन अधिकार संगठन का गठन किया गया। मौजूदा वन अधिकार समिति में केवल 15 सदस्य होने के कारण बिंदुखत्ता के सभी 32 ग्रामों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा था दूसरी और 18 तारीख को आयोजित रैली में शामिल राजनैतिक दलों को जनता के द्वारा स्वीकार नहीं किया गया। इस कारण वन अधिकार संगठन नाम से नई समिति का गठन किया गया है जिसमें लगभग 50 से अधिक जमीनी स्तर के सक्रिय साथियों को ग्रामसभावार शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में राजस्व ग्राम के संघर्ष को और अधिक व्यापक बनाना तथा हर ग्राम की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
बैठक में 18 फरवरी को हुए ‘राजस्व गांव संयुक्त संघर्ष समिति’ आंदोलन की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य संयोजक कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी ने गौला नदी खनन गेट, हल्दुचौड़, देवरामपुर, लालकुआं और इमलीघाट के सहयोगियों सहित शासन प्रशासन व पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया।
वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी ने बिंदुखत्ता के सभी निवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन के दौरान मंच पर हुई अव्यवस्थाओं के लिए खेद जताया और आश्वासन दिया कि भविष्य में आंदोलन जनता की भावना के अनुसार, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमने अपनी कमियों को स्वीकार किया है और पूर्व सैनिक संगठन के साथ मिलकर इन्हें दूर करेंगे।
समिति के सचिव भुवन भट्ट ने कहा कि यह मंच सर्वदलीय और सर्वसमावेशी होगा। सभी राजनीतिक दलों के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं बशर्ते राजस्व ग्राम और वन अधिकारों के मुद्दों पर वनाधिकार कानून के प्रावधानों अनुसार कार्य करने में पूर्ण विश्वास रखें।
बैठक में कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, अर्जुन नाथ गोस्वामी, भवन भट्ट, खिलाफ सिंह दानू, चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, उमेश भट्ट, बसंत पांडे, भरत नेगी, एडवोकेट बलवंत बिष्ट, श्याम सिंह रावत, शशि कुमार रावत, चंद्र सिंह दानू, नंदन सिंह बोरा, संध्या डालाकोटी, रमेश गोस्वामी और अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


