Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’

Mohan Chandra Joshi June 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से अधर में लटका था मामला, डीएम ने पहली ही बैठक में लिया संज्ञान,

दिए त्वरित कार्यवाही, एस्टीमेट गठन और कार्यदायी संस्था चयन के निर्देश,

14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को डीएम पहले ही दिलवा चुके नया उच्च स्तरीय आशियाना,

बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में करा चुके विधिवत् दाखिला, Specially abled बालिकाओं को संस्थाओं द्वारा एडमिशन न देने पर डीएम ने बैठाई थी उच्च स्तरीय जांच।

डीएम के निर्देश, चकराता ब्लाक में छूटे 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए विशेष शिविर,

दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध करें सहायता उपकरण, शिविरों का हो व्यापक प्रचार प्रसार।

चकराता के बाद अब रायपुर व डोईवाला ब्लाक में होगा दिव्यांगजनों का सर्वे, रखे गए है विशेष सर्वेयर।

हर दिव्यांग को मिले सरकारी योजना का लाभ, कौशल विकास में सुनिश्चित करें दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी,

डीडीआरसी की समीक्षा में डीएम ने दिए निर्देश, दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें काम।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’ बनाया जाएगा। भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से यह मामला अधर में लटका था। पहली ही बैठक में डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए स्टेट रेफरल सेंटर के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए एस्टीमेट गठन और कार्यदायी संस्था चयन के निर्देश दिए। डीएम के प्रयासों से पूर्व में 14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को नया उच्च स्तरीय आशियाना भी मिल चुका है। इन बालिकाओं को बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में विधिवत् दाखिल कराया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि चकराता ब्लाक में छूटे 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाए। दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरण हेतु शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। विशेष सर्वेयर रखते हुए चकराता के बाद अब रायपुर व डोईवाला ब्लाक में भी दिव्यांगजनों का सर्वे करें। डीएम ने कहा कि हर दिव्यांग को सरकारी योजना का लाभ मिले। दिव्यांगजनों का कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

दिव्यांगजनों को विभिन्न चिकित्सा सुविधा के लिए ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ की स्थापना के लिए भूमि न मिलने के कारण वर्ष 2014 से मामला अधर में लटका हुआ था। जबकि भारत सरकार से उस समय 56 लाख की धनराशि भी आवंटित की गई थी, जो वर्तमान में ब्याज सहित 80 लाख हो चुकी है। जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को भारत सरकार की राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुर्नवासन योजना (एनपीआरपीडी) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न चिकित्सीय सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ स्थापित करने हेतु अविलंब प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए ब्लड बैंक भवन के ऊपर एक मंजिल का निर्माण किया जाएगा। बताते चले कि ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ में मूक व बधिर श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए आडियोमेट्री यूनिट, मानसिक दिव्यांगों के लिए आईक्यू टेस्टिंग यूनिट और शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगों के लिए फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके अलावा स्टेट रेफरल सेंटर एक स्पेशलाइज्ड रिसोर्स सेंटर की तरह काम करेगा। जिससे दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय, पुनर्वासन व संदर्भगत सेवाएं मिल सकेंगी।  

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) को हरबर्टपुर से कोरोनेशन अस्पताल में स्थित गांधी शताब्दी भवन के दूसरे मंजिल पर शिफ्ट करने और विज्ञप्ति प्रकाशित कर एनजीओ के माध्यम से प्रभावी तरीके से इसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। वही दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शिविरों और ईसी रोड स्थित समाज कल्याण कार्यालय में संचालित ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र’ (पीएमडीके) का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा।

जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों पर चकराता ब्लाक में बाल विकास विभाग के माध्यम कराए गए सर्वे पर सामने आया कि चकराता में कुल 626 दिव्यांगजन है। जिनमें से 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र और 19 दिव्यांगों का आधार कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को क्षेत्र में शिविर लगाकर छूटे हुए सभी दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विकासखंड रायपुर और डोईवाला में भी दिव्यांगजनों का सर्वे कराया जाए। कहा कि जनपद के किसी भी गांव क्षेत्र का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं उनकी कोर टीम के प्रयासों से 14 अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को नया आशियाना मिला है। इन बच्चों को सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में शिफ्ट किया गया है। सत्य साईं आश्रम अपने निजी एवं आर्थिक कारणों से बंद हो रहा है और बच्चों को रखने में असमर्थ था।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का त्वरित वितरण, उपकरणों की सुलभ आपूर्ति, पेंशन भुगतान और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

डीडीआरसी की प्रबंधन समिति की बैठक में जिला समाज कल्याण दीपांकर घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ राजीव दीक्षित, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ मानस, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीडीआरसी नोडल अधिकारी निरूपमा रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के 17 महत्वपूर्ण फैसलों के संदर्भ में Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के 17 महत्वपूर्ण फैसलों के संदर्भ में Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,253)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,489)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,121)
  • नैनीताल (6,483)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन