रोजगार समाचार: बीएसएफ में 2788 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती , ऐसे करें आवेदन
रोजगार समाचार। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए BSF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bsf.gov.in/Home?LangId=dHJ1ZQ== पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_78 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा.
इसमें से पुरुषों के लिये 2651 पद हैं और महिला उम्मीदवारों के लिये तय पदों की संख्या 137 है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 15 जनवरी 2022ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 2788
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश