रोजगार समाचार 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान, जानिए कब से शुरू होंगे ALP आवेदन
11,127 पदों पर 15 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका; अप्रेंटिस के 2801 पद भी निकले
Railway Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक समेत विभिन्न ट्रेड्स में योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), तकनीकी परीक्षण और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
वहीं, साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) के रेलवे भर्ती सेल, सिकंदराबाद ने अप्रेंटिस के 2,801 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है। अप्रेंटिस पदों के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
इस तरह रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां एक साथ हजारों पदों पर भर्ती के जरिए रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


