Earthquake: भूकंप के तेज झटके , बिहार और नेपाल के बाद पाकिस्तान में डोली धरती
नई दिल्ली। Earthquake in Bihar, Nepal@ Pakistan: भारत के बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं आज सुबह तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप से धरती डोली।
नेपाल में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं। पड़ोसी देश में धरती कांपने के कारण लोगों के भीतर दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक गुरुवार आधी रात के बाद करीब 2.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। नेपाल की सीमा से सटे बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने से लोग सहम गए। दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
खबरों के मुताबिक करीब 15 मिनट के अंतराल पर एक और झटका लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र हिमालयी राष्ट्र के मध्य क्षेत्र में सिंधुपालचौक जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र की वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में लगभग 2:51 बजे (स्थानीय समय) भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल की सीमा से सटे भारत और तिब्बत, चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
बिहार में भी भूकंप के झटके
बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सारण और आस-पास के क्षेत्रों में आज तड़के लगभग दो बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफरा-तफरी के बीच लोग अपने घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार इसका केंद्र नेपाल था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है
पाकिस्तान में भी आया भूकंप
नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए इसके बाद पाकिस्तान में भी शुक्रवार सुबह भूकंप आया है। पाकिस्तान में सुबह 05.14 बजे पर रिक्टर स्केल पर 4.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। शुक्रवार सुबह आए भूकंप के झटकों ने भारत समेत कई एशियाई देशों में सुबह के वक्त लोगों में डर पैदा कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश