Earthquake: तिब्बत – नेपाल सीमा पर भूकंप से तबाही, 50 से अधिक लोगों की मौत ,इतनी थी तीव्रता
Tibet Earthquake News: आज मंगलवार की सुबह भूकंप ने चीन के तिब्बत क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। कई मंजिले मकान कुछ ही पलों में जमींदोज हो गए। इस भूकंप का आंशिक असर भारत से लेकर नेपाल और बांग्लादेश में भी देखा गया। भूकंप के चलते अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है भूकंप का केंद्र चीन और नेपाल के बॉर्डर के पास बताया जा रहा है भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 रही। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है राहत बचाव कार्य जारी है।
आज यानी सात जनवरी की सुबह शिज़ांग में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। वहीं आज सुबह मध्य नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप सुबह भारतीय समयानुसार 6:35 बजे आया, जिसका केंद्र अक्षांश 28.86 डिग्री नॉर्थ और देशांतर 87.51डिग्री ईस्ट पर, 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा के पास जिज़ांग (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र) में था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सुबह नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र के पास भूकंप आने के बाद बिहार के शिवहर जिले में झटके महसूस किए गए। भूकंप नेपाल के लोबुचे के उत्तर-पूर्व में 93 किलोमीटर की गहराई पर आया।
आज, सुबह शिज़ांग में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस)
आज सुबह तिब्बत में आए छह भूकंपों में कम से कम 50 लोगों की मौत होने की खबर है, जिनमें रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पटना समेत बिहार के कई इलाकों और राज्य के उत्तरी हिस्से में कई जगहों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर पश्चिम बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किया गया।
वहीं, इसी जिज़ांग के इलाकों में 4.7 और 4.9 तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट में चीनी अधिकारियों के हवाले से तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर शिगात्से में 6.8 तीव्रता वाले एक और भूकंप की जानकारी दी गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद