रुद्रप्रयाग: जिला प्रशासन की तत्परता से जीवन रक्षक उपचार, शिक्षक एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर
Rudraprayag News- आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा।
विद्यालय प्रशासन एवं सहकर्मियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना विलंब किए श्री प्रभाकर थपलियाल को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया, किंतु उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही।
इसी दौरान घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इसके पश्चात गंभीर रूप से बीमार श्री प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उन्नत उपचार किया जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


