Uttarakhand: नशे में धुत युवती का यहां हाई वोल्टेज ड्रामा , ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद उठाया यह कदम
पुलिस ने युवती को अस्पताल में कराया भर्ती मामले की जांच में जुटी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नशे में धुत लखनऊ की युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने हाथ की नस काट ली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पर्यटक महिला लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची, नैनीताल पहुंची महिला पर्यटक ने फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद हाथ की नस काट ली, आनन फानन में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस काटने से पहले उसने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद ब्लेड से महिला ने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों से बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

घटनाक्रम के मुताबिक लखनऊ निवासी महिला अपनी दूसरी महिला दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आई थी। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी थी। गुरुवार शाम वह होटल में अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जमकर शराब पी। नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेक ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। जहां उसने बीच सड़क पर हंगामा काटा। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


