रुद्रप्रयाग: घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी प्रकार से न करें दुरुपयोग—जिलाधिकारी
एजेंसियों को डोर-टू-डोर गैस वितरण के दिए गए निर्देश
Rudraprayag News- जनपद के अंतर्गत समस्त गैस उपभोक्ताओं को घरेलू उपयोग हेतु प्रदत्त एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग घरेलू कार्यों में ही करना होगा। किसी व्यावसायिक या अन्य तरह से घरेलू गैस का उपयोग करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा जिस पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य के कारण जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। हालांकि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं लेकिन साइन बुकिंग, डीएससी व ओटीपी जनरेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यधिक फोन काॅल के कारण बाधित हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर अपने परिवार जनों अथवा वाहनों के साथ एकत्रित हो रहे हैं जिस कारण जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना होने के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचाने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में उपभोक्ताओं को शीघ्र व सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गैस एजेंसियों से घरेलू गैस सिलेंडर वितरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही सभी गैस एजेंसियां बुकिंग से संबंधित नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूर्व में स्वीकृत वितरण केंद्रों से ही गैस वितरण करना सुनिश्चित करेंगी।
इसके अतिरिक्त घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक अथवा अन्य रूप से प्रयोग में लाना कानूनन अपराध होगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जनपद के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करता है अथवा उसे अवैध रूप से भंडारण करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त गैस उपभोक्ताओं सहित होटल, ढाबा संचालकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न करें। साथ ही बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर गैस एजेंसियों, गोदामों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


