Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र; डीएम ने मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र; डीएम ने मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित

Mohan Chandra Joshi July 14, 2025
ख़बर शेयर करें -

डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित

सीएम की प्रेरणा से डीएम जन दर्शन निर्णायक फैसलों से जन के लिए न्याय, शिक्षा, सहायता की ओर अग्रसर,*

पिता बात-बात में तान देता है मॉ-बेटे पर शस्त्र; लाइसेंस निलंबित, एसएसपी को मुकदमा दर्ज करते हुए शस्त्र थाने में जमा करवाने के निर्देश;

बेटा-बहू की मृत्यु उपरांत दादी संग आए दो अनाथ बच्चों को स्पांसरशिप स्कीम के तहत 4-4 हजार प्रतिमाह मौके पर ही स्वीकृत;

वर्षों से सीवर लाइन का पानी घर में घुसने से परेशान बुजुर्ग महिला;  XEN  लोनिवि को फटकार; अगले सोमवार तक निराकरण न होने की दशा में  XEN  की प्रतिकूल प्रविष्टि,

हुकुम सिंह की भूमि सीमांकन प्रकरण में वन विभाग की लापरवाही पर डीएम खफा; 01 सप्ताह में निस्तारण न होने पर डीएफओ, एसडीओ कालसी के वेतन रोकने की चेतावनी,

नंदा-सुनंदा योजना हेतु जनता दर्शन में बडी संख्या में प्राप्त हो रहे आवेदन, 05 आवेदनों पर आज भी रिपोर्ट तलब,

60 वर्षीय दिव्यांग टीकाराम शर्मा की डीएम ने मौके पर ही करवाई दिव्यांग पेंशन स्वीकृत,

विधवा कविता की पेंशन; बिटिया की पढाई नंदा-सुनंदा से तुरंत की पुनर्जीवित,

निर्बल वर्ग की साहिना को रोजगार के साथ ही रोजगारपरक प्रशिक्षण,

कैंसर बीमारी से जूूझ रही रेनू सिंह के उपचार में अस्पतालों ने किए हाथ खड़े, डीएम ने रायफल क्लब से दिया  आर्थिक सहायता का आश्वासन, सीएमओ को निर्देश, प्रार्थी का इलाज कराने में करें सहयोग।

गरीबी से जूझ रही साहनी को राइफल क्लब से मिलेगी आर्थिक सहायता।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 140 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए।

बंगील लाईब्रेरी रोड, मान सिंह वाला निवासी किरन गोयल ने जिलाधिकारी को फरियाद लगाई कि लोनिवि द्वारा बनाई गई सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से वर्षा होने पर 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है और घरो में पानी घुसता है जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। जिस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को कल से ही कार्य शुरू कराते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या निराकरण क निर्देश दिए। तय समयावधि में समाधान न किये जाने पर डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टी की चेतावनी जारी की।

ग्राम तौली विकासनगर निवासी हुकुम सिंह का भूमि सीमांकन प्रकरण पूर्व दिए गए आदेशो के उपरान्त औपचारिकता करने की शिकायत पुनः डीएम के सम्मुख आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने डीएफओ व एसडीओ कालसी को एक सप्ताह के भीतर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए।
माजरा सेवलकला निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग टीकाराम शर्मा ने दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की गुहार लगाई। दिव्यांग पेंशन न लगने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से दिव्यांग पेंशन स्वीकृत न किए जाने का कारण तलब किया है। उन्होंने मामले की जांच कर तत्काल पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

कैंसर की बीमारी से जूूझ रही किशन पुर निवासी रेनू सिंह ने अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। बताया कि पति के छोड़ने के बाद वह अपने बेरोजगार बेटे के साथ अकेली रहती है। कैंसर की बीमारी से पीडित है। दिल्ली और देहरादून के अस्पताल इलाज कराने के बाद भी वो बीमारी से ठीक नही हो पा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को रायफल क्लब के अंतर्गत आर्थिक सहायता हेतु तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एचआईएसटी, एआईआईएमएस ऋषिकेश एवं अन्य किसी अच्छे अस्पताल से संपर्क करते हुए महिला के उपचार में सहायता करने के निर्देश दिए।

पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही साहनी ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। बताया कि उसके तीन नाबालिग बच्चे है, घरों में बर्तन साफ करके किसी तरह बच्चों का भरण पोषण कर रही है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण बच्चों की परवरिश में दिक्कत आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने ओसी क्लेक्ट्रेट को मामले की जांच कर रायफल क्लब में प्रस्ताव उपलब्ध कराने और महा प्रबंधक जिला उद्योग को महिला को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।

ऋषिकेश नेहरू ग्राम निवासी सुहानी ने कहा कि वो आगे पढ़ना चाहती है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उसको पढ़ाई छोडनी पड रही है। सुहानी ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर तत्काल नंदा सुनंदा योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं विधवा कविता की विधवा पेंशन स्वीकृत करते हुए उनकी बिटिया की पढाई नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित की गई। नंदा-सुनंदा योजना में आज भी 05 आवेदन मिले है, जिन पर डीएम ने तत्काल रिपोर्ट तलब की है। गरीब साहिना को रोजगार के साथ ही स्व रोजगारपरक प्रशिक्षण हेतु जीएमडीआईसी को निर्देशित किया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान 7500 महीना भी मिलेगा।
श्यामपुर प्रेम नगर निवासी उषा देवी अपने दो पोतों के साथ जनता दरबार पहुंची। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके बहू-बेटे की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। जिससे दोनों बच्चे अनाथ हो गए है। बहू-बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र नही बना पाया है। इस पर जिलाधिकारी ने बच्चों के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही मौके पर ही स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत दोनों बच्चों को 4-4 हजार प्रतिमाह की स्वीकृति प्रदान की।  

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया कि विगत चार वर्षाे में कंपनी द्वारा मानदेय में मात्र दो हजार की वृद्वि की गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा सचिव से व्यावसायिक शिक्षकों की समस्या के निदान करने का अनुरोध किया है।
अभिभावक संघ ने कैब्रियन हॉल स्कूल देहरादून पर मनमाने ढंग से फीस बढाने की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से कैब्रियन हॉल स्कूल के खिलाफल पूर्व में फीस वृद्वि के मामले पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने नियम विरूद्व फीस बढ़ाने पर स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बसंल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,763)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,376)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद