Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: जनता के बीच पहुंचे डीएम ,ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: जनता के बीच पहुंचे डीएम ,ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

Mohan Chandra Joshi December 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

डीएम की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, शाम 7ः30 बजे रात तक की मैराथन जनसुनवाई, शिकायतों का निकला हल

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्व, जनता को तुरंत न्याय,

जनहित पहलेः डीएम ने दिए निर्देश, जन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी,

जन सुनवाई बनी समाधान की मिसाल: 326 शिकायतें, ज़्यादातर का मौके पर निस्तारण

डीएम ने अपनी कोर टीम संग पूरे इत्मीनान से 5:30 घंटे सुनी जन की समस्या; 326 से अधिक शिकायत प्राप्त

ऋषिकेश में समाज कल्याण की शिकायतों की भरमार, डीएम ने तत्काल एडीओ की तैनाती के दिए आदेश

व्यथित 80 वर्षीय बुजुर्ग मनीराम; बुजुर्ग धर्मराज सिंह पुंडीर; विमला देवी को विधिक सलाह; निशुल्क वकील

बीमित ऋण उपरांत बैंक कर रहा विधवा अनीता को प्रताड़ित; डीएम ने दिया बैंक की आरसी जारी करने के निर्देश

ऋषिकेश में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकान बूच़डखानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई बनी उम्मीद की किरण, दुःखित चेहरों पर लौटी मुस्कान

जन-प्रशासन संवाद मजबूत तो विकास कार्यो की बढ़ेगी रफ्तार- डीएम

Dehradun News- जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई में 326 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी समस्याएं सुनी और अधिकांश शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। शेष मामलों पर अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को गंभीरता से ले और प्राथमिकता पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने पेयजल, सडक, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र निर्गमन, पेंशन, खाता खतौनी, राजस्व संबंधी मुद्दों सहित विभिन्न समस्याएं रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करना है। जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ऋषिकेश में डीएम की जनसुनवाई में जनसैलाब उमडा। शाम 7ः30 बजे रात तक नान स्टाप मैराथन जन सुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। ऋषिकेश में समाज कल्याण की शिकायतों की भरमार को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से ऋषिकेश में सहायक समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती के आदेश दिए।

ऋषिकेश में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित होने तथा बिना लाइसेंस के पशुओ का बध करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त व एसडीएम ऋषिकेश को फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ टीम बनाकर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में जोगीवाला के समस्त ग्रामवासियों ने नशामुक्ति केंद्र से हो रही परेशानियां डीएम के सामने रखी। इस पर एसडीएम को जांच करते हुए केंद्र के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: 'खेत बचाओ अभियान' से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

गणेश विहार निवासी 80 वर्षीय मनीराम ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके बेटे मनमाने ढंग से उन्हें उनकी ही संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं। इसके साथ ही बुजुर्ग धर्मराज सिंह पुंडीर व विमला देवी को अपनी भूमि संबंधी मामलों पर भी जिलाधिकारी ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को विधिक सलाह तथा निशुल्क सरकारी वकील उपलब्ध कराने को प्रेषित किया ।

भटोंवाला निवासी व्यथित विधवा अनीता ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी कि उनके पति द्वारा बैंक से ऋण लिया गया था जिसका बीमा भी कराया था, पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई जिस कारण बैंक वाले अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक उन सभी के नाम नोटिस भेज रहे हैं जिसमें 12 वर्षीय नाबालिक बच्चों के नाम में नोटिस भेजा जा रहा है। इसका बच्चों पर मानसिक दुष्प्रभाव पड रहा हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से बीमा का क्लेम दिलाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बैंक की आरसी जारी करने के निर्देश दिए।

नगर निगम के पार्षदों ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि यूपीसीएल के आवासों में किराएदार रखें गए है जो खुलेआम बिजली चोरी करते हैं। इसके अलावा निगम क्षेत्र में विद्युत के कई पल जर्जर स्थिति में है जिनको विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए है।

फरियादी पंकज गुप्ता ने हीरालाल लाल मार्ग पर सीवर लाइन न होने की समस्या पर पेयजल निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रेलवे रोड ऋषिकेश पर कोई भी शौचालय न होने और यहां नगर निगम की खाली भूमि पर महिला शौचालय बनाने की मांग पर निगम को समस्या का समाधान करने को कहा गया। सीमा डेन्टल और गुमानी वाला में खाली भूमि पर निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला सचालन हेतु सीवीओ को कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' साथी समेत गिरफ्तार, 7 दुकानों में चोरी का खुलासा

जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने राइका सत्य मित्रानंद हरीपुर कलां में शिक्षकों की कमी, रायवाला मुख्य बाजार में ट्रैफिक लाइट की समस्या और निराश्रित पशुओं के लिए गौशाला न होने की समस्या पर जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादी अभिषेक चावला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी रास्ता बंद कर दिया है जिससे वह अपने प्लॉट पर मकान नहीं बना पा रहे।

ऋषिकेश नगर निगम में शामिल किए गए 17 ग्रामीण वार्डों में पानी का बिल ज्यादा आने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। गड़ी एवं भल्ला फार्म में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने की निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में रजिस्ट्री में गडबडी, निजी भूमि पर अतिक्रमण, जमीन धोखाधडी, सीवर लाईन, यूनीपोल, सामाजिक पेंशन आदि मुद्दे छाए रहे

जन सुनवाई के दौरान ऋषिकेश विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सीएमओ डा. एमके शर्मा, एसडीएम योगेश मेहरा, पीडी डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बसंल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज, बारिश और बादलों के बीच पहाड़ी क्षेत्र का दृश्य। Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान। Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महानगर

Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज, बारिश और बादलों के बीच पहाड़ी क्षेत्र का दृश्य। Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

  • भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

  • रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

  • हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

  • हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान। Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • महानगर

    Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,575)
  • उधमसिंह नगर (1,286)
  • क्राइम (3,415)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,765)
  • नैनीताल (6,337)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,042)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान