Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: चम्पावत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: चम्पावत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi March 8, 2026
ख़बर शेयर करें -

महिला शक्ति: आत्मनिर्भर और सक्षम चम्पावत का आधार’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Champawat News- रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर “अधिकार, न्याय एवं कार्यवाही” की वैश्विक थीम तथा “महिला शक्ति: आत्मनिर्भर और सक्षम चम्पावत का आधार” के संकल्प के साथ जिला कार्यालय सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाओं से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और सरकारी तंत्र की मजबूती में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की सर्वांगीण प्रगति का मुख्य आधार है। जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाली महिलाओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों से अन्य महिलाओं और युवाओं को समाज सेवा व अपने कर्तव्यों के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा माननीय अध्यक्षा नगर पालिका श्रीमती प्रेमा पांडेय एवं माननीय ब्लॉक प्रमुख चम्पावत अंचला बोरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येक महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को महिला कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया और विश्वास दिलाया कि जनपद में महिलाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर और वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने भी अपने वक्तव्य रखे।

इन्हें मिला सम्मान:
सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, खंड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल, जिला खनन अधिकारी चित्रा जोशी, और जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट शामिल रहीं। इनके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, विकास, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों सहित जनपद की महिला समूह की महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों की उन महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार

कार्यक्रम का सफल संचालन महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार अंजली पांडे, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, महिला चिकित्सक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी महिला कार्मिक , जिले की विभिन्न समूह की महिलाएं की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

  • देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

  • गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,407)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (998)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,198)
  • नैनीताल (6,513)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया