Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल में पर्यटन सीजन को लेकर सख्ती, डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

नैनीताल में पर्यटन सीजन को लेकर सख्ती, डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टैक्सी, नाव, घोड़ा संचालकों व होटल कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जबकि अवैध होमस्टे और ठेलों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Mohan Chandra Joshi April 22, 2026
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल, 22 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्यटन सीजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को निर्देश दिए कि पूरे देश में सभी टोल प्लाजा में फास्टैग से भुगतान किया जा रहा है। नैनीताल शहर विश्व प्रसिद्ध शहर है, वर्तमान में यहाँ की व्यवस्था अभी भी मैनुअल है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल फास्टैग व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश ईओ नगर पालिका नैनीताल को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है इस हेतु सभी व्यस्थाएँ चाक चौबंद रहे उन्होंने नैनीताल नगर एवं अन्य क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी वाहनों के चालकों, नाव संचालकों, घोड़ा संचालकों तथा होटल व्यवसाय में कार्यरत सभी कर्मियों का पुलिस सत्यापन शीघ्र कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एक भी अवांछित व्यक्ति का प्रवेश न हो इस हेतु आने वाले लोगों पर पैनी नजर बनी रहे पुलिस विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए। बिना सत्यापन के कोई भी व्यक्ति पर्यटन कार्य में संलग्न न रहे। उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर के प्रमुख स्थानों सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रखी जाए।

जिलाधिकारी ने यातायात व परिवहन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि भीमताल, भवाली व श्री कैंचीधाम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जाए। प्रत्येक टैक्सी वाहन में निर्धारित किराया सूची चस्पा की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर भी किराया सूची डिस्प्ले की जाए। स्थानीय लोगों को भी किसी भी प्रकार की यातायात की समस्या न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि शटल सेवा के किराए की दर निर्धारित कर जगह जगह उसे डिस्प्ले किया जाए। पर्यावरण व स्वच्छता का विशेष ध्यान रख जाय सभी टैक्सी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। पर्यावरण एवं झील का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Ganga Corridor: सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 235 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए यह आवश्यक तैयारी सुनिश्चित रखी जाए।उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा नहीं रहेगा। नियम का उल्लंघन करने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी। बाहरी वाहनों का प्रवेश सीमित रखा जाए, इसके लिए प्रभावी प्लान बनाया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परिवहन पुलिस की क्यूआरटी तैनात रहेगी जो लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई करेगी।
शटल सेवा व पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा के दौरान शटल सेवा स्थलों व सभी पार्किंग स्थलों में पेयजल, विद्युत, शौचालय व प्रकाश सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों को रुसी बाईपास स्थित दोनों पार्किंग में सभी व्यवस्थाओं के साथ ही दोनों पार्किक स्थलों में पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थलों में पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने के साथ ही उनमें पानी की समुचित व्यवस्था, एवं पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश जिला पंचायत व जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नैनीताल को जिला पंचायत, जल संस्थान एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन

बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नैनीताल व पर्यटन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी होटल एवं होमस्टे का संयुक्त निरीक्षण कर उनमें पार्किंग एवं कक्षों की क्षमता का आंकलन करेंगे ताकि उसी क्षमता में पर्यटक आएं और अनावश्यक भीड़ व ट्रैफिक की समस्या न बने। उन्होंने अवैध रूप से संचालित होमस्टे के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नैनीताल में जितने भी टूरिस्ट गाइड व घोड़े संचालक पंजीकृत हैं उन्हीं को अनुमति रहेगी अवैध व बिना पंजीकृत पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। यह भी निर्णय लिया कि सभी गाइड निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे।

बैठक में यात्रा सीजन के दौरान सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम क्षेत्र में क्यूआरटी टीम के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखे जाने, के साथ ही सुरक्षा हेतु चीता बाईक व पीए सिस्टम भी जगह जगह तैनात रखने पर निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सीजन में सभी नगर निकायों की जिम्मेदारी रहेगी कि अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सफाई,पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखेंगे। इस हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल, भवाली व भीमताल को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में यात्रा सीजन में विद्युत आपूर्ति ठीक रहे, इसके लिए विद्युत विभाग को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यात्रा सीजन के दौरान नैनीताल तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथिन पर पूर्ण रोकथाम रहेगी हेतु कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
बैठक में कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे इस संबंध में कहा कि सड़क आदि स्थानों में एक भी अवैध ठेला, फड़ नहीं लगेगा इस हेतु कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में नैनीताल नगर में
लोअर माल रोड में गतिमान सुधारीकरण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय मान्यता व पर्यावरण, प्रकृति संरक्षित रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाय बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री रयाल ने कहा कि पर्यटन सीजन में आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नैनीताल की स्थानीय प्रकृति व झील का संरक्षण भी बना रहे, यह सबकी जिम्मेदारी है सभी विभाग समन्वय से कार्य करें।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद साह, व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किसन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Nainital Latest News Of Uttarakhand Nainital News- Uttarakhand uttarakhand braking uttarakhand morning post latest news Uttarakhand Morning Post Live Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में पत्रकार कल्याण कोष एवं पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी। Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

  • राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

  • देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,862)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,444)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (677)
  • देहरादून (10,910)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,093)
  • यात्रा (408)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (507)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (903)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस