देहरादून: एनआईवीएच की भूमि पर अतिक्रमण को डीएम ने एक ही झटके में कराया ध्वस्त
शहर के बीचो-बीच एनआईवीएच जैसे बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का वर्षों से रास्ता रोके खड़ा था अतिक्रमण; जिला प्रशासन किया ध्वस्त
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में इन दिनों जिला प्रशासन देहरादून द्वार सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने संज्ञान में आते एनआईवीएच में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया गया है।
शहर के बीचो-बीच बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का रास्ता रोके खड़े निर्माण को आज जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। एनआईवीएच जहां दृष्टिबाधित बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों हेतु बनाए गए पार्क के भीतर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नियत प्रक्रिया के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही कर दी गई। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर