दीपावली- सूर्यग्रहण में मां बगलामुखी महायज्ञ , सत्य साधक ने की लोक कल्याण की कामना
- सभी भक्तजनों को दिया सुख समृद्धि का आशीर्वाद
श्रावस्ती (यूपी)। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में दीपावली व सूर्य ग्रहण के दौरान पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी का विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। दीपावली की रात और ग्रहण काल में मां बगलामुखी महायज्ञ के दौरान देश में सुख शांति तथा भक्त जनों की सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर श्री गुरु जी ने कहा कि ग्रहण काल के दौरान किए गए हवन यज्ञ से नकारात्मक शक्तियों का दमन होता है वही सूर्य भगवान के तेज में इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। गुरुजी ने कहा सुख-दुख सब कर्मों का फल है, कर्मों के पैमाने के हिसाब से ही मनुष्य को गति प्राप्त होती है, गुरुजी ने कहा कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है चाहे उसे कई जन्मों में क्यों ना भोगना पड़े।

गुरुजी ने कहा सतकर्मों में चलने वाले मनुष्य को पूर्व जन्मों के कर्मों के आधार पर कुछ दुख भोगने पड़ सकते हैं लेकिन उसका दुष्प्रभाव कम हो जाता है इसलिए जीवन प्रयंत सनमार्ग में चलना चाहिए। गुरुजी ने कहा जगजननी मां पीतांबरा के स्मरण मात्र से समस्त प्रकार के भय रोग शोक एवं शत्रुओं का विनाश हो जाता है। गुरुजी ने कहा मां बहुत करुणामई है जो हर क्षण भक्तों के ऊपर अपनी अनुकंपा बरसा रही है। कार्यक्रम में राज नारायण ,द्विवेदी जी , विनोद तिवारी समेत तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश , अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई , कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर देहरादून जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
हल्द्वानी: आयुक्त के छापे में खुली इस नशा मुक्ति केंद्र की पोल , लाइसेंस निरस्त
देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, दूरस्थ गांव काण्डोई भरम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित व निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा