Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गुंडे -बदमाश पर करें त्वरित कार्रवाई: डीजीपी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुंडे -बदमाश पर करें त्वरित कार्रवाई: डीजीपी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल और उधमसिंहनगर जिले के अपराधों की समीक्षा और आम जनता से किया जनसंवाद

हल्द्वानी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के अपराधों की समीक्षा के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों और आम जनता के साथ संवाद किया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि प्रदेश को अपराधियों की शरणस्थली बनने दिया जाएगा। अपराधियों से सख्ती से निपटते हुए मित्र पुलिस अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएगी। यूपी के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के भीमताल स्थित घर से करोड़ों की चोरी के मामले में डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में अब तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनता के साथ दुर्व्यवहार संबंधी मामले बढ़ने उन्होंने कहा कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की शिकायत मिलने पर कानून अपना काम करेगा। पत्रकार वार्ता में पुलिस फोर्स की कमी का मुद्दा भी उठा। इस पर डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में 24 हजार पुलिसकर्मी हैं। चार हजार रिक्त पद चल रहे हैं। खाली पदों को भरने के लिए तीन सप्ताह में प्रस्ताव बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद कई चरणों में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जन संवाद कार्यक्रम
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सम्भ्रांत नागरिकों, व्यापार मण्डल सदस्यों के साथ जनसंवाद किया।
स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया।
नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का सुझाव दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा।
कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा ध्येय है। यदि कोई पुलिसकर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

महिला कर्मियों का सम्मेलन

महिला कर्मियों की समस्याओं पर डीजीपी ने कहा कि थाना चौकी स्तर पर महिलाओं के कार्य करने हेतु साफ सुथरे माहौल प्रदान करना एवं आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने शिकायतकर्ताओं और आम जनमानस के साथ शिष्टाचार और नम्रता से पेश आने के लिए भी निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति सकारात्मक होना चाहिए, ताकि समाज में विश्वास और सहयोग बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

पत्रकार वार्ता-

पत्रकार वार्ता में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यावाही की जायेगी।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने बहुउद्देशीय भवन के विभिन्न पुलिस शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनपद नैनीताल एवं उधमसिंहनगर की अपराध समीक्षा-

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ योगेन्द्र सिंह रावत एवं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा व एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा की मौजूदगी में जनपद नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के अपराधों की समीक्षा की ।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर लगातार मॉनिटरिंग की जाय। इससे अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे तथा अपराध में कमी आयेगी।

साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करते हए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के प्रयास करें। ई चालान की कार्यवाही तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग लगाने की कार्यवाही के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की पहुंच जन-जन तक सुगम बनाने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों का तत्काल खण्डन किया जाय। जघन्य अपराधों में लापरवाही एवं पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों तथा नाबालिक के गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाय।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगी वर्तमान में एक चुनौती बनकर उभरी है, जिसका मुकाबला करना नितान्त आवश्यक है। लोग ठगी का शिकार होकर अपने जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने किया ।

गोष्ठी में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली, भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी, भगवत राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी अन्य अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद उधमसिंहनगर से सुश्री निहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी/ अन्य अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस महानिदेशक का पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। इसके पश्चात व्यापार मंडल सम्भ्रान्त नागरिकों तथा सेवानिवृत्त आईजी मोहन सिंह बंग्याल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर गुंडे -बदमाश पर करें त्वरित कार्रवाई: डीजीपी देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून