Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था से सुगम हुए दर्शन, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था से सुगम हुए दर्शन, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट

रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में लागू टोकन व्यवस्था से दर्शन प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित हुई है। पहले ही दिन करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जबकि पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए।
Mohan Chandra Joshi April 23, 2026
ख़बर शेयर करें -

पहले दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे भक्त; पुलिस ने धैर्य व संयम की अपील की

रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के तहत श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सरल और सुचारु बनाया जा सके।

टोकन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्धारित समयानुसार बाबा केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दिव्य दर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने हेतु प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित और सुरक्षित बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक सुरक्षा, मार्गदर्शन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

विदित हो कि 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के पहले ही दिन लगभग 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था 21 अप्रैल से ही प्रारंभ कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि यात्रा के प्रारंभिक चरण में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में व्यवस्था बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

उन्होंने आगे बताया कि श्रद्धालु निर्धारित एंट्री गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं तथा एग्जिट गेट से व्यवस्थित रूप से बाहर निकल रहे हैं, जिससे भीड़ का दबाव नियंत्रित किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखें, अपनी निर्धारित कतार में रहकर टोकन के अनुसार ही दर्शन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में बाबा केदारनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Kedarnath Dham Yatra 2026 Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

  • आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,413)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,192)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू