धर्म प्रवाह: मोक्ष नगरी गया में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, सत्य साधक की मौजूदगी में उमड़े श्रद्धालु
8 मार्च से दिवानिया के बीवीपेशरा में चल रही कथा में हजारों भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और शिक्षाओं से हो रहे आध्यात्मिक लाभ
16 मार्च को होगा विशाल भंडारा

गया। मोक्ष की नगरी गया में धर्म, भक्ति और अध्यात्म की छटा बिखेरते हुए भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी की गरिमामयी मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद और प्रेरणा का अवसर और बढ़ा दिया है।
बिहार के गया जिले के दिवानिया ब्लॉक के ग्राम बीवीपेशरा में 8 मार्च से चल रही इस भागवत कथा का पारायण 16 मार्च को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। कथा का संचालन कथा व्यास बलराम शास्त्री कर रहे हैं, जो भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा के रसपान से मोहित कर रहे हैं। यज्ञ का विधिवत पूजन और संचालन यज्ञ आचार्य सुदेश जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।
भागवत कथा में स्थानीय ग्रामवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से भी भारी संख्या में भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान सुनने और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे हैं। इस दौरान श्रद्धालु सत्य साधक गुरुजी से व्यक्तिगत आशीर्वाद ले रहे हैं। गुरुजी भक्तों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कथा के तीसरे दिन कथा व्यास बलराम शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन के लीलाओं और शिक्षाओं पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवद्भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर कार्य में सत्य, नैतिकता, सेवा भाव और सच्चाई के पालन से सिद्ध होती है। बलराम शास्त्री ने राधा-रासलीला, कृष्ण के मित्रों के साथ उनकी अद्भुत लीलाओं और गोकुल व वृंदावन में घटित घटनाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
इस भव्य आयोजन में उपस्थित भक्तजन कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं और सत्य साधक गुरुजी के मार्गदर्शन में जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा पा रहे हैं। आयोजन के आयोजक और ग्रामवासी इस ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने में दिन-रात प्रयासरत हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गेमिंग ऐप के चक्कर में युवक ने ऐसे गंवाए पिता के 1.77 करोड़, साइबर ठगी से रहें सतर्क
उत्तराखंड: कुमाऊंनी लोकगायक दीवान सिंह कनवाल का निधन, लोकसंगीत जगत में शोक की लहर
नैनीताल: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती, लगातार छापेमारी के निर्देश
चंपावत: सीएम पुष्कर सिंह धामी का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, 9 सरकारी स्कूलों को मिली अपनी भूमि