बागेश्वर- बेटियों को सशक्त बनाने की राह दिखा रहे डीएम विनीत कुमार ,पढ़ें विशेष रिपोर्ट
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार के बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत जनपद में बेटियों को पुलिस में भर्ती हेतु कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशन पर विकास खंड बागेश्वर व गरूड़ में बेटियों का पुलिस भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। विकास खंड़ बागेश्वर का प्रशिक्षण क्रीडा विभाग के मैदान में प्रात: 07 बजे से 10 बजे तक जबकि गरूड विकास खंड के भखुनखोला मैदान गरूड़ में सांय 05 बजे से प्रशिक्षकों द्वारा एक माह का शैक्षिक व शाररिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विकास खंड बागेश्वर में 56 तथा गरूड में 59 बालिकाओं द्वारा पंजीकरण कराया है।






मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


