Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन को सैद्धांतिक मंजूरी, पढ़िए CM तीरथ के दिल्ली दौरे की बड़ी कामयाबी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन को सैद्धांतिक मंजूरी, पढ़िए CM तीरथ के दिल्ली दौरे की बड़ी कामयाबी

Mohan Chandra Joshi June 15, 2021
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण श्री पीयूष गोयल से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन की सैद्धान्तिक मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही इसे प्रारंभ किया जाएगा।
केन्द्रीय रेल मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को रूङकी-देवबंद रेल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाईन के सर्वे की भी स्वीकृति दी। रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाईन के दोहरीकरण का काम दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में हरिद्वार-रायवाला दोहरीकरण को जल्द पूरा किया जाएगा। रायवाला-देहरादून में भूमि संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करते हुए दूसरे फेज में इसे किया जाएगा। रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय के अधिकारियों को रायवाला रेलवे डाइवर्जन का काम अविलंब शुरू करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों, देश विदेश के सैलानियों की सुविधा के लिए हवाई सेवा विकसित करने के लिए हैलीपेड बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बी.एच.ई.एल. की चिन्हित 0.5 है0 भूमि राज्य सरकार को 20 वर्षों के लिए निशुल्क हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने निर्यातकों की सुविधा के लिए बी.एच.ई.एल. परिसर हरिद्वार में चिन्हित 35 एकड़ भूमि में इनलैंड कन्टेनर डिपो की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएमजीकेएवाई/एएनबीवाई के लिए उचित दर विके्रताओं के परिवहन व लाभांश के अंतर्गत अवशेष रूपए 526 करोड़ की अवशेष सब्सिडी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री शैलेश बगोली, श्री रणजीत सिंहा, श्री सुशील कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से की भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नागरिक उड्डयन, आवास और शहरी मामले, भारत सरकार हरदीप पुरी से भेंट की।
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत तीन गंगा-टाउन ऋषिकेश, रूङकी व कोटद्वार में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 32 करोङ 14 लाख 22 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति देने के साथ ही राशि जारी भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी जी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने रच डाली पिता की मौत की साजिश

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को मजबूत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को हवाई सेवाओं के लिए अधिक व्यवहार्य बनाने के लिए रनवे की लम्बाई बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तातंरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने आरसीएस (रीजनल कनेक्टीवीटी स्कीम) के अंतर्गत पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप से फिक्स विंग (वायुयान) हवाई सेवा पुनः सुचारू किए जाने के लिए दुबारा निविदा आमंत्रित किए जाने और आरसीएस योजनांतर्गत स्वीकृत मार्ग को पाईन्ट टू पाईन्ट किये जाने का अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आरसीएस योजना के तहत स्वीकृत हैलीपैड मार्ग परिवर्तन व सिंगल इंजन हैलीकाप्टर के प्रयोग की अनुमति दी जाए। उन्होंने कुमायूं क्षेत्र में पवन हंस लिमिटेड द्वारा सप्ताह के सभी दिनों में हवाई सेवाएं प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए 3 क्लस्टर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं के लिए रूपए 93 करोड़ 21 लाख और 8 लीगैसी वेस्ट-पुराने डमप साईट के प्रसंस्करण के लिए 126 करोड़ 53 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।


केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।   

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव राधिका झा, दीलीप जावलकर, शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी ,मत्स्य पालन गिरिराज सिंह से की भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन गिरीराज सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत कालसी फार्म, देहरादून में गिर प्रजाति की गायों के संरक्षण व संवर्धन की 340 लाख रूपए की योजना है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इस योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; मानसून पर ताजा अपडेट


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान योजना फेज-2 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 लाख 50 हजार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क कराने का लक्ष्य है। इसके लिए 1465 लाख रूपए का बजट अवमुक्त किया जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा गिर व रेड सिंधी नस्ल के जर्म प्लाजा के आयात के लिए यूएलडीबी देहरादून को भारत सरकार द्वारा नोडल नामित किया गया है। इसके अंतर्गत ब्राजील से कंट्री स्पेसिफिक टेंडर से क्रय प्रक्रिया प्रारम्भ की गई, परंतु टेंडर की शर्तों के अनुरूप कोई निविदा प्राप्त नहीं हुई। इसलिए यूएलडीबी को भारत सरकार द्वारा टेंडर की शर्तों में छूट प्रदान की जानी होगी ताकि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, भारत सरकार के सहयोग से आस्ट्रेलिया से महीन एवं उच्च गुणवत्ता के ऊन उत्पादक 240 मेरीनो भेड़ें टिहरी जनपद में स्थित राजकीय भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र कोपड़धार में व्यवस्थित की गईं। इसके बहुत उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। इसे देखते हुए 500 अतिरिक्त मैरीनो भेड़ें आयात किए जाने से वर्ष 2024 तक लगभग 500 मैट्रिक टन महीन ऊन का उत्पादन कर भारतीय वस्त्र उद्योग की वार्षिक मांग में सहयोग प्रदान किया जा सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर साल 500 मेरीनो भेङ लेने के लिये केन्द्र सरकार उत्तराखण्ड सरकार का सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय डेरी विकास योजना में नैनीताल दुग्ध संघ के दुग्धशाला के आधुनिकीकरण के लिए एनडीडीबी के सहयोग से तैयार की गई 4413 लाख रूपए की योजना की स्वीकृति की जानी है। योजना से लगभग 30 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और बेहतर दुग्ध मूल्य दिया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उक्त योजनाओं की स्वीकृत और बजट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री श्री गिरीराज सिंह को कालसी प्रक्षेत्र, देहरादून में स्थापित सेंटर आॅफ एक्सीलेंस, भू्रण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव राधिका झा, शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित किए जाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए आईडीपीएल ऋषिकेश में 600 एकङ में बायोडायवर्सिटी पार्क, इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, रिजार्ट, होटल, वैलनेस सेंटर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने राज्य सरकार के इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि आगे जाकर इसकी फंडिंग भारत सरकार द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने के लिए डीपीआर भी भारत सरकार को भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उक्त प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह तक प्रसाद योजना में 50 करोङ की स्वीकृति दे दी जाएगी। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट अल्मोङा का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए जरूरी बजट तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।
नमामि गंगे के अर्थ-गंगा में ऋषिकेश को भी शामिल करने की संस्तुति की गई।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा।  

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन को सैद्धांतिक मंजूरी पढ़िए CM तीरथ के दिल्ली दौरे की बड़ी कामयाबी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत

Related Stories

जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
शारदा नदी किनारे सर्च अभियान चलाती टीम शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां, तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

  • छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

  • नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जर्मनी में नौकरी पाने वाली नर्स सपना राणा। जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

  • सड़क हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,546)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,405)
  • खेल (355)
  • चंपावत (957)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,751)
  • नैनीताल (6,330)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,038)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (495)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी जर्मनी में उत्तराखंड की बेटी का परचम: मुख्यमंत्री कौशल योजना से सपना राणा को ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत