देहरादून- भष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस , सीएम के निर्देश पर अब इस अधिकारी को किया सस्पेंड

Deheadun News: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।
दरअसल अमित जैन ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई मामला सही पाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश अफसरों को कर दिया और अमित जैन निलंबित कर दिए हैं।
गौरतलब है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे।
अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें