Dehradun- (Weather Update) उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम , देखें ताजा मौसम अपडेट
Dehradun , Weather Update: उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी जनपदों में आगामी 6 मार्च तक जहां मौसम शुष्क रहेगा वही पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पहाड़ों में बारिश के चलते फिलहाल अगले चार दिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज तीन मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पांच मार्च को उत्तरकाशी, चमोली,
पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार है। छह मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान—
दो मार्च को देहरादून में सुबह 11 बजे तक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। तीन मार्च से लेकर आठ मार्च तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान छह मार्च को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस अवधि में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। नौ मार्च को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


