देहरादून -(weather alert): राज्य के इन जिलों में आज भारी बरसात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 17 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके दृष्टिगत राज्य के कई जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज
15 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है । इसके अलावा राज्य के देहरादून टिहरी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग नैनीताल जनपदों में कहीं रही भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आज राज्य के चंपावत ,पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग ,और चमोली जनपदों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी। देहरादून टिहरी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं 17 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया है इसके अलावा राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है तथा देहरादून टिहरी उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसचिव/ड्यूटी अफसर गोकर्ण सिंह ने आठ जिलों के जिलाधिकारियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा है। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे। कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


