देहरादून(weather alert): आज राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों से सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बरसात रुक रुक कर हो रही है।
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी और उधम सिंह नगर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार के अलावा राज्य के अन्य जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
वहीं 10 सितंबर को राज्य के नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है
वही 11 सितंबर को देहरादून ,नैनीताल ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
वही 12 सितंबर को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बारिश के दौरान बरतें ये सावधानियां-
मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें।
बरसात में नदी-नालों से दूर रहें।
नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें।
बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें।
संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें।
जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें।
मॉनसून के दौरान भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहें।
बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें।
नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
यदि आपके घर गदेरे या नदी के पास हैं तो विशेष सतर्कता बरतें।
आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें।
अपने घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


