Dehradun :अनियंत्रित होकर रात को गहरी खाई में गिरा वाहन , तीन लोगों की मौत
एसडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटरमार्ग पर हुआ हादसा
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया यहां विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटरमार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक वाहन रविवार शाम करीब छह बजे विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम करीब 7:15 बजे छिबरौ पावर हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तीनों शव और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।
थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सेनठा, रोहित पुत्र विपिन और मनमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक नेरुवा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वाहन चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


