देहरादून: आज 16,664 उपभोक्ताओं तक पहुंची गैस, क्यूआरटी टीम की सख्त निगरानी
डीएम के निर्देश पर एजेंसियों का निरीक्षण तेज, कंट्रोल रूम में दर्ज 15 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
देहरादून, 26 मार्च 2026: एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के तहत जनपद में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है।
क्यूआरटी टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर गैस आपूर्ति से जुड़ी कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, जिले में आज लगभग 16,511 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर तथा 153 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस की आपूर्ति की गई। वहीं, वर्तमान में घरेलू गैस के 34,861 और व्यवसायिक गैस के 1,422 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। मांग को देखते हुए घरेलू के साथ-साथ व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता या समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


