देहरादून: इंतजार खत्म! आज हो सकता है धामी कैबिनेट विस्तार, किन चेहरों पर टिकी नजर?
नवरात्र के शुभ मुहूर्त में शपथ ग्रहण, पांच पद खाली; नए चेहरों और समीकरणों पर टिकी नजर
चार साल के प्रदर्शन के आधार पर चयन, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की तैयारी
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का समय आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार 20 मार्च की सुबह 10:00 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में पांच पद खाली हैं।
जानकारी के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। इसके साथ ही नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस पर कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है।
नवरात्र में मिला शुभ मुहूर्त
जानकारी के मुताबिक, सरकार और संगठन के बीच तैयारियां पूरी होने के बाद कैबिनेट विस्तार के लिए नवरात्र का समय चुना गया है, जिससे इसे राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पांच पद खाली, नए चेहरों की एंट्री तय
धामी सरकार में पहले से तीन पद खाली थे। इसके बाद मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त हो गए। इस तरह अब कुल पांच पदों पर नए मंत्रियों की ताजपोशी होनी है।
दायित्वधारियों की सूची भी जल्द
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट विस्तार के बाद निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। करीब दो दर्जन पदों पर जल्द ही नए दायित्वधारियों की घोषणा संभव है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


