देहरादून – शासन ने इन आईएएस को सौंपी अहम जिम्मेदारी , लिंक अधिकारी भी किए नामित

उत्तराखंड शासन के महत्वपूर्ण फैसले
Dehradun News : उत्तराखंड शासन द्वारा कार्यहित में रणबीर सिंह चौहान, अपर सचिव, पेयजल तथा परियोजना निदेशक, नमामि गंगे /के.एफ.डब्लू. / पैरी अर्बन परियोजना को अस्थाई व्यवस्था के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार आवंटित किया जाता है।

श्री चौहान को अतिरिक्त प्रभार के सापेक्ष कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे।
श्री रणबीर सिंह चौहान से अपेक्षित है कि वे प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधान विकास एवं निर्माण निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार अविलम्ब ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
लिंक अधिकारी नामित—
देहरादून। शासन ने आईएएस अधिकारियों के लिंक अधिकारी किए नियुक्त,शासकीय कार्यों के सुचारू सम्पादन हेतु उत्तराखण्ड शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के आई०ए०एस० अधिकारियों के अवकाश/प्रशिक्षण / विदेश यात्रा की अवधि में उनके लिंक अधिकारी नामित किये जाने विषयक कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/157677/2023, दिनांक 27 सितम्बर, 2023 को अतिक्रमित करते हुये लिंक अधिकारियों का नामांकन निम्नवत किया जाता है।
उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के लिंक अधिकारी किए निर्धारित
IAS राधा रतूड़ी के लिंक अधिकारी होंगे IAS आनंद वर्धन
IAS आनंदवर्धन के लिंक अधिकारी होंगे IAS आर के सुधांशु
IAS आरके सुधांशु के लिंक अधिकारी होंगे IAS डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम
IAS एल फेनाई के लिंक अधिकारी होंगे IAS डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम
IAS शैलेश बगौली के लिंक अधिकारी होंगे IAS अरविंद सिंह हयांकी
IAS राधिका झा के लिंक अधिकारी होंगे IAS सचिन कुर्वे
IAS अरविंद हयांकि के लिंक अधिकारी होंगी IAS राधिका झा
IAS सचिन कुर्वे के लिंक अधिकारी होंगे IAS दिलीप जावलकर
IAS दिलीप जावलकर के लिंक अधिकारी होंगे IAS वी षडमुगम
IAS वीवीआरसी पुरुषोत्तम के लिंक अधिकारी होंगे IAS रविनाथ रमन
IAS रविनाथ रमन के लिंक अधिकारी होंगे IAS डॉक्टर पंकज कुमार पांडे
IAS डॉ पंकज कुमार पांडे के लिंक का अधिकारी होंगे IAS रंजीत कुमार सिन्हा
IAS रंजीत सिन्हा के लिंक अधिकारी होंगे IAS वी वी आर सी पुरुषोत्तम
IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी के लिंक अधिकारी होंगे IAS हरी चंद्र सेमवाल
IAS हरी चंद्र सेमवाल के लिंक अधिकारी होंगे IAS चंद्रेश यादव



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें