देहरादून- सरकार का बड़ा एक्शन ,इस अधिकारी को किया बर्खास्त

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है ,सरकार ने राज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर तैनात हिमेंद्र सिंह रौतेला को बर्खास्त कर दिया है। रौतेला को 2011 में विजिलेंस ने 11 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोप सिद्ध होने के बाद अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
अफसरों ने बताया, रौतेला उस समय मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। एक शिकायत पर विजिलेंस ने उन्हें यूएसनगर के कलक्ट्रेट परिसर में घूस लेते पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण कानून में केस चला। 2017 में दोषी पाया गया। राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव वित्त अहमद इकबाल ने रौतेला को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें