Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: हाइब्रिड धान बीजों से बदली किसानों की तस्वीर, 39% तक बढ़ी आय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: हाइब्रिड धान बीजों से बदली किसानों की तस्वीर, 39% तक बढ़ी आय

देहरादून के सहसपुर और विकासनगर ब्लॉकों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हाइब्रिड धान बीजों के उपयोग से किसानों की आय में करीब 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई इस पहल से उत्पादन और आमदनी दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
देहरादून में हाइब्रिड धान की खेती करते किसान

सहसपुर और विकासनगर में हाइब्रिड धान खेती से किसानों को बेहतर उत्पादन और बढ़ी आय का लाभ मिल रहा है।

ख़बर शेयर करें -

कृषि विभाग की पहल से सहसपुर और विकासनगर में 70 हेक्टेयर क्षेत्र हाइब्रिड धान खेती के तहत शामिल, उत्पादन 45 से बढ़कर 62 कुंतल प्रति हेक्टेयर

देहरादून, 13 मई 2026: देहरादून जनपद के ब्लाक सहसपुर और विकास नगर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार खोल रही है। परम्परागत खेती में सीमित उत्पादन और कम आय से जूझ रहे किसानों को अब हाईब्रिड धान बीजों के प्रयोग से बेहतर उत्पादन और अधिक आय का लाभ मिल रहा है। कृषि विभाग की इस अभिनव पहल ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक खेती के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ाया है।

वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सहसपुर एवं विकास नगर की 20 ग्राम पंचायतों के 70 किसानों को 28 कुंतल हाइब्रिड धान बीज वितरित किए गए। योजना के तहत 70 हेक्टेयर कृषि भूमि को परंपरागत खेती से हाइब्रिड धान उत्पादन क्षेत्र में परिवर्तित किया गया, जिसके परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

पहले किसान एक हेक्टेयर भूमि से लगभग 45 कुंतल धान उत्पादन प्राप्त करते थे और उनकी औसत आय करीब 81 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर थी। हाईब्रिड बीजों के उपयोग के बाद धान की उपज बढ़कर 62 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़कर लगभग 1.13 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गई। इस प्रकार किसानों की आय में करीब 32 हजार रुपये तथा लगभग 39 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ा है और आसपास के अन्य कृषक भी हाईब्रिड धान बीज अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। कृषि विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र राणा ने बताया कि योजना के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए खरीफ 2025 में हाईब्रिड धान उत्पादन क्षेत्र का विस्तार बढ़ाकर 186 हेक्टेयर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईब्रिड बीजों के प्रयोग से किसानों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित हाईब्रिड धान बीज वितरण कार्यक्रम अब किसानों के लिए सफलता की मिसाल बन चुका है। यह योजना न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में सुधार और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

क्या होते हैं हाइब्रिड बीज:
हाइब्रिड अथवा संकर बीज दो अलग-अलग किस्मों के पौधों के नियंत्रित परागण से विकसित उन्नत बीज होते हैं। ये सामान्य बीजों की तुलना में अधिक उत्पादन देने के साथ-साथ कीट एवं रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधी होते हैं। कम पानी और अनियमित वर्षा की परिस्थितियों में भी बेहतर उपज देने वाले ये बीज किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AgricultureScheme #Dehradun #FarmersIncome #HybridPaddy #KrishiVikasYojana #ModernFarming #Sahaspur #UttarakhandNews #Vikasnagar

Related Stories

IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

  • हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,579)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,293)
  • नैनीताल (6,551)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,208)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश