Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मुख्यमंत्री धामी के निर्देश ,सीएम हेल्पलाइन की महीने में दो बार समीक्षा करें जिलाधिकारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मुख्यमंत्री धामी के निर्देश ,सीएम हेल्पलाइन की महीने में दो बार समीक्षा करें जिलाधिकारी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2023
ख़बर शेयर करें -

हर माह के अंतिम गुरुवार को मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करेंगे।

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन-1905 की सभी जिलाधिकारी माह में दो बार समीक्षा करें। सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर कुछ शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी बात करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हर माह के अन्तिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करेंगे।

सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। विजिलेंस को भी सख्ती से कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें। जन शिकायतों का समयबद्धता के साथ निदान हो, सभी विभाग इसको पूरी गंभीरता से लें। कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जो विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर एवं विभाग के स्तर पर लोग जो अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका शीघ्रता से समाधान हो।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

जिस क्षेत्र में अधिक जन शिकायतें आ रही हैं, उनका अलग से डाटा रखा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतों का आंकलन अच्छी तरह से हो, शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आगामी बैठक में सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों पर प्रत्येक जनपद में कितने प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण हुआ है, इसका भी पूरा डाटा प्रस्तुत किया जाए। विभिन्न विभागों में किसी क्षेत्र में अधिक शिकायतें आ रही हैं, तो इनका भी अलग से डाटा रखा जाए, ताकि इनके समाधान के लिए आगे नीति निर्धारण किया जा सके।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जानी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन पर विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से बात भी की। अल्मोड़ा के गिरीश चन्द्र तिवारी ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके विद्युत कनेक्शन पर किसी और का बिल दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी विभागीय कार्यालय को देने के बाद जल्द समाधान नहीं हुआ। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद मात्र चार दिन बाद समाधान हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले

पौड़ी के श्री महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए दो बार अप्लाई किया था, दोनों बार फार्म रिजेक्ट किया गया। सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान जल्द हो गया था।

टिहरी गढ़वाल के श्री देवराज सिंह ने शिकायत दर्ज की कि नगर पंचायत लम्बगांव के वार्ड नं. 01 व 02 में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लगभग 600 लोग प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की टीम को शीघ्र मौके पर भेजकर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों की वजह से जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।

नैनीताल जनपद के भास्कर चन्द्र ने शिकायत दर्ज की थी कि पुलिस चौकी हीरानगर के बेलवाल बिस्कुट फैक्ट्री के समीप सार्वजनिक रास्ते को बरसाती नहर की पुलिया में लोहे के तीन एंगल लगाकर कई वर्ष पुराने दो पहिया वाहन के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है, उन्होंने इसको खुलवाने का अनुरोध किया था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद समस्या का समाधान हो गया है।

पिथौरागढ़ जनपद के श्री बाला सिंह परिहार ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज की थी कि बरम से कनार तक पैदल मार्ग और कनार से तुवांईतोला तक आपदा के दौरान पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस कारण ग्रामीणों को आवगमन में समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये के मौके पर जाकर इस जनससमया का शीघ्र समाधान किया जाए।
चमोली जनपद के श्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम देवस्थान, पो. रोहिड़ा में बाटाधार से देवस्थान 04 किमी मोटर मार्ग निर्माण होना है, इसका सर्वे काफी पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण में जो भी अड़चने आ रही हैं, उनका शीघ्रता से समाधान करने का प्रयास किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने नैनीताल में महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, “लखपति दीदी” महिलाओं को किया सम्मानित

चम्पावत के नवीन चन्द्र भट्ट ने कहा कि उनका अभी तक मेडिकल क्लेम प्राप्त नहीं हो पाया है, इसकी शिकायत वे कई बार कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम को निर्देश दिये कि इस मामले का परीक्षण कर शीघ्र समाधान किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, विनोद रतूड़ी, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिवगण, विभागीय एचओडी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- मुख्यमंत्री धामी के निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन की महीने में दो बार समीक्षा करें जिलाधिकारी

Related Stories

धामी सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
टीम गंगा नदी में डीप डाइविंग कर सर्च करती हुई। देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ तबादलों से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
देहरादून में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों को लेकर डीएम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का दृश्य देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • धामी सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय

  • डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

  • सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

  • टीम गंगा नदी में डीप डाइविंग कर सर्च करती हुई। देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

  • उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ तबादलों से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,305)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,379)
  • खेल (352)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (288)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,630)
  • नैनीताल (6,275)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,011)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (397)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (485)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले