देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी।
एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है।
एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री ने साधु संतों का किया स्वागत ,लिया आशीर्वाद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद, अध्यक्ष अखाड़ा परिषद स्वामी रविंद्रपुरी का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें