देहरादून: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर क्यूआरटी का शिकंजा, छापेमारी में 6 सिलेंडर जब्त
रायपुर क्षेत्र में होटल-ढाबों पर छापेमारी, 40 प्रतिष्ठानों की जांच। एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर भी प्रशासन की सख्त निगरानी
देहरादून, 02 अप्रैल 2026: एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलिवरी सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर रोड और रायपुर बाजार क्षेत्र में करीब 40 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की गई।
जांच के दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज कर आधुनिक गैस सर्विस, जोगीवाला की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
इसके अलावा टीम ने दून फ्यूल सहस्त्रधारा रोड स्थित पेट्रोल पंप और नंदा गैस सर्विस, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग का भी निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, आज जिले में लगभग 15,185 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस और 1,056 उपभोक्ताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में घरेलू गैस के 48,503 और व्यावसायिक गैस के 4,301 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। प्रशासन द्वारा दोनों श्रेणियों में गैस आपूर्ति को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


