देहरादून: वरिष्ठ समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन ,सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। वरिष्ठ समाजसेवी व पद्मश्री अवधेश कौशल (86) का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बताते चलें पद्मश्री अवधेश कौशल रुलक के संस्थापक थे। उन्होंने रूलक संस्था के माध्यम से कई सामाजिक कार्यों में न सिर्फ भाग लिया, बल्कि कई ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि तमाम फिजूलखर्ची पर लगाम लगी।
इससे पूर्व 80 के दशक में भी अवधेश कौशल की तूती बोलती थी। उन्होंने देहरादून मसूरी के बीच चूना भट्टा खदानों को बंद कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पर्यावरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। समय समय पर वह कई मंचों पर सम्मानित भी होते रहे।
उनके निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक राजनेता व सभी क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कर रहेंं हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें