देहरादून: अवैध अंग्रेजी शराब 322 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा और पंजाब से लाई जा रही थी शराब
उत्तराखंड एसटीएफ को नशे के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता
Dehradun News- उत्तराखंड एसटीएफ ने आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से अंग्रेजी शराब की 322 बोतल बरामद करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ कार्यालय को गोपनीय सूचना मिली कि उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा और पंजाब से बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा रही है, जिसके चलते एसटीएफ की एक टीम को निगरानी पर लगाया गया।
विगत देर रात्रि एसटीएफ और क्लेमटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार की डिग्गी से 322 बोटल (करीब 27 पेटी) अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग चंडीगढ़ मार्क बरामद कर एक तस्कर सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र, निवासी करोरा जनपद कैथल को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने बताया कि पकड़ी गई शराब को चंडीगढ़ से खरीद कर इसकी सप्लाई चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में करने जा रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क की काफी जानकारियां मिली है जिन पर आगे कार्रवाई की जारी है।
बरामदगी का विवरण
1–322 बोटल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज चंडीगढ़ ब्रांड करीब 27 पेटी।
2–एक हरियाणा नम्बर की गाड़ी नंबर HR 51BB 0504 ट्रेनों कार ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


