देहरादून: आईएएस आनंद वर्धन बने अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री
देहरादून । राज्य के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी नौकरशाही की ओवरहॉलिंग के साथ ही योग्य ईमानदार व वर्क ओरियंटड अफसरों को तरजीह देते हुये अहम तैनाती देना शुरु कर दी है। राज्य में मुख्य सचिव के पद पर एसएस संधु के बाद सीएम पुष्कर ने अपनी टीम में आईएएस आनंद वर्धन पर भरोसा जताया है।

शांत स्वभाव के वर्धन बीते लंबे समय से लगातार अनदेखी सह रहे थे सीनियर होने के बावजूद उनके चार्ज जूनियर अफसरों को दिये जाने के मामले भी सुर्खियो में रहे है। वर्धन ने आबकारी ,गृह ,सिंचाई ,वन,उच्च शिक्षा जैसे महकमो में शानदार काम किया है। अब सीएम की टीम में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जगह बनाने के बाद ये भी तय माना जा रहा है कि सरकार के निर्णयो में वर्धन की पसंद न पसंद भी मायने रखेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


