Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: गृह मंत्री अमित शाह ने मसूरी IAS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun: गृह मंत्री अमित शाह ने मसूरी IAS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi November 28, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 99वें फाउंडेशन कोर्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों का काम सरकार को रियेक्टिव (प्रतिक्रियाशील) नहीं बल्कि एक्टिव (सक्रिय) बनाना है। ताकि, विकास को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने युवा अधिकारियों को भविष्य में बेहतर काम करने के गुर भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रगति वही कर सकता है जिसके अंदर अंतिम सांस तक छात्र बने रहने की भावना जिंदा रहती है।

युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने वाले शिल्पियों का समूह उपस्थित है, जो अभ्यास, कर्मठता और ऊर्जा से लबरेज़ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हम सबके सामने लक्ष्य रखा है कि 2047 में जब देश की आज़ादी की शताब्दी मनाई जाएगी, उस वक्त भारत दुनिया में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम होगा। श्री शाह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि अगले 25 वर्षों में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में युवा अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य देश को आज़ादी दिलाने वाले महापुरुषों के सपनों को साकार करने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह मिशन तभी सफल होगा जब सभी 140 करोड़ देशवासी एकजुट होकर इसे साकार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमें मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें सभी देशवासी आत्मसम्मान और सभी सुविधाओं के साथ अपनी अगली पीढ़ी का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि केवल भारत को हर क्षेत्र में प्रथम बनाने से विकसित भारत का सपना साकार नहीं होगा, बल्कि यह स्वप्न तभी साकार होगा जब 140 करोड़ लोग पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे और समान अवसर प्राप्त करेंगे।

श्री शाह ने कहा कि सिविल सेवा में स्व से पर यानी अपने से पहले दूसरों के बारे में विचार करने से बड़ा कोई मंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जाने के बाद अधिकारियों को लोगों के जीवन को आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिएं। आप जिस भी जिले में जाये वहाँ अलग-अलग पड़े डाटा को AI की मदद से एक साथ लाने का काम करना चाहिए, आपके ये छोटे-छोटे प्रयोग देश को आगे बढ़ाने में उपयोगी होंगे। उन्होंने कहा कि विकास आंकड़ों से नहीं बल्कि परिणाम से होता है। श्री शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘Whole of Government approach’ का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी गतिविधि आइसोलेशन में नहीं परिणाम दे सकती, इसीलिए ‘Whole of Government approach’ के साथ काम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की दिशा में भी हमें ‘Whole of Government approach’ के साथ काम करना होगा क्योंकि जब तक हर व्यक्ति को समान अवसर नहीं मिलेगा, देश विकास की राह पर नहीं बढ़ सकता।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज उपस्थित चयनित सिविल सेवा अधिकारियों में 38 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देश की 50% जनसंख्या नीति निर्धारण संबंधी निर्णयों में शामिल नहीं होंगी, तब तक प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया गया ‘Women-led Development’ का कंसेप्ट पूरा नहीं होगा। श्री शाह ने कहा कि सरकार का काम नीति बनाना है लेकिन इन पर अमल करना अधिकारियों का काम है। उन्होंने कहा कि नीतियों पर अमल स्पिरिट के बिना संभव नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नीतियों को सही तरीके से क्रियान्वित करना और इन्हें सही दिशा में संवेदनशीलता के साथ लागू करना उनकी जिम्मेदारी है।

अमित शाह ने कहा कि अधिकारियों का काम सरकार को Reactive नहीं बल्कि Pro-Active बनाने का है। उन्होंने कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सुनिश्चित करना कि हर घर में शौचालय, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचें, यह अधिकारियों का दायित्व है। श्री शाह ने कहा कि प्रगति वही कर सकता है, जिसके अंदर आखिरी सांस तक छात्र बनकर सीखने की भावना जिंदा रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बड़े- बड़े अर्थशास्त्री यह मानते थे कि GST भारत में सफल नहीं होगा, लेकिन आज GST हमारे देश के आर्थिक विकास की धुरी है। उन्होंने कहा कि Make in India आने वाले दिनों में देश का गौरव बनने वाला है क्योंकि भारत आज दुनियाभर के विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

जौलीग्रांट ग्रांट एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को उत्तराखंड दौरे रहे। वे दोपहर करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत आदि ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के लिए रवाना हुए, जहां 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से संवाद किया। देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री वापस दिल्ली रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

  • बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

  • हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (630)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,362)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,174)
  • नैनीताल (6,504)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,182)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (519)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (641)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा