देहरादून (weather alert): राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटे कई पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के इन जनपदों में 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के नैनीताल , उधम सिंह नगर ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने 7 अगस्त को राज्य के चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।
कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी