Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि

Mohan Chandra Joshi October 24, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता मंगला जी ने हंस फाउण्डेशन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिये प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि।

आपदा पीड़ितों की मदद के लिये और भी आवश्यक सहयोग का दिया आश्वासन।

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर पीड़ितों के दुःख दर्द में सहयोगी बनने पर मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा।

आपदा राहत कार्यों में त्वरित कार्यवाही के लिये राज्य सरकार के प्रयासों को भी सराहा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की मदद के लिये माता मंगला का जताया आभार।

संकट के समय हंस फाउण्डेशन द्वारा किये जाने वाले सहयोग के लिये भी जताया आभार।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हंस फाउण्डेशन की ओर से माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये 5 करोड़ की धनराशि प्रदान की। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में वेबिनार के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता कर माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आपदा के इस संकट काल में पीड़ितों की मदद के लिये हंस फाउण्डेशन आगे भी मदद के लिये राज्य सरकार का सहयोगी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा आपदा के समय ही नहीं बल्कि प्रदेश के विकास में भी सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का पीड़ितों की मदद में बेहतर उपयोग किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयी आपदा के तुरंत बाद उन्होंने जनपद चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर आदि के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा पीड़ितों के दुःख दर्द में सहयोगी बनने के साथ ही उन्हें सांत्वना प्रदान की तथा राहत कार्यों में तेजी लाये जाये के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये। राज्य स्तर पर भी आपदा राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के पुननिर्माण एवं पीड़ितों की मदद के लिये नियमों का भी शिथिलीकरण कर रही है। हमारा प्रयास है कि आपदा प्रभवित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत सुविधायें बहाल हो इसके लिये दिनरात कार्य किया जा रहा है। इस आपदा में कृषि उपजों का नुकसान हुआ है। लगभग 10 हजार छोटे-बड़े पशुओं की हानि हुई है। व्यापारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आपदा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हालात की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना के तीन हेलीकॉप्टर राहत कार्यों के लिये उपलब्ध कराये गये संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने हमारा मनोबल भी बढ़ाया है। गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद से रात डेढ बजे देहरादून आये तथा आपदा राहत कार्यों की समीक्षा के साथ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर इसमें हुए नुकसान का भी जायजा लिया। राज्य को इस आपदा से हुए नुकसान के आंकलन के लिये केन्द्रीय टीम भी पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, गुजरात आदि प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रदेश में आयी इस आपदा में सहयोगी बनने के लिये सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसके लिये उन्होंने सभी का आभार भी जताया है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
चंपावत के 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • पर्यटन

Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

  • चंपावत के 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • पर्यटन

    Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

  • हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,853)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,424)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई