Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

देहरादून में आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान करने के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए

देहरादून में ज्ञान गंगा सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को सम्मानित कर मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की।

ख़बर शेयर करें -

CM धामी बोले— शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है

देहरादून, 8 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान गंगा सम्मान समारोह केवल सम्मान और छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान देने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सराहनीय प्रयास है। किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना केवल उसकी आर्थिक सहायता करना नहीं, बल्कि उसके सपनों को पूरा करने में सहभागी बनना है।

मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती कुसुम कांता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संगीत, साहित्य और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए कुसुम कांता फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थी को दृष्टि, आत्मविश्वास और संस्कार देने के साथ उसकी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक शिक्षक कक्षा में केवल एक विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसे संस्कार और जीवन-मूल्य देने का आह्वान किया, जो उन्हें अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: 500 CCTV ने खोला बाइक चोरों का राज, दो गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को सुविधाएं देने के साथ अपना समय, अच्छे संस्कार और अनुशासन देने तथा प्रत्येक परिस्थिति में उनका सकारात्मक मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का उज्ज्वल भविष्य केवल अच्छी शिक्षा से नहीं बनता, इसके लिए विद्यालय और परिवार दोनों का साथ चलना आवश्यक है। आने वाली पीढ़ी के निर्माण में माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली असफलताओं से सीखते हुए लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। कठिन रास्ते ही अक्सर बड़ी मंजिलों तक लेकर जाते हैं। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य में शिक्षक, वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर, खिलाड़ी, उद्यमी, प्रशासनिक अधिकारी अथवा किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ें, सबसे पहले एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा, मेहनत और अच्छे संस्कारों के बल पर उत्तराखंड और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती कुसुम कांता का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा, साहित्य, संगीत और समाज सेवा के प्रति उनका विशेष अनुराग था। एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने शिक्षा और संस्कारों को सदैव महत्वपूर्ण स्थान दिया। उनके जीवन-मूल्यों और सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा एवं समाज हित में किए जा रहे कार्य ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

डॉ. निशंक ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण का आधार है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और कर्तव्यबोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के हित में करने का आह्वान किया। उन्होंने कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, प्रो. सुधारानी पाण्डेय, कुसुम कांता फाउंडेशन की संस्थापक विदुषी निशंक, आर्यन देव उनियाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #Education #KnowledgeGanga #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
हरिद्वार के पदार्था में टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
झबरेड़ा पुलिस द्वारा बरामद चोरी की मोटरसाइकिलें Haridwar Crime: 500 CCTV ने खोला बाइक चोरों का राज, दो गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: 500 CCTV ने खोला बाइक चोरों का राज, दो गिरफ्तार; 19 चोरी की बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चमोली की घटना के लिए प्रतीकात्मक क्राइम सीन फोटो Chamoli News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चमोली

Chamoli News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

  • कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

  • हरिद्वार के पदार्था में टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,437)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (730)
  • देहरादून (11,211)
  • नैनीताल (6,518)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति Dehradun News: ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित Kumbh Mela 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की