देहरादून: शासन ने किए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले ,देखिए सूची
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए नए विभागों और पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने आईएएस रणवीर सिंह चौहान, आईएएस नितिका खंडेलवाल, आईएएस गौरव कुमार, आईएएस विशाल मिश्रा की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है ,इसके साथ-साथ अपूर्वा पांडे को भी नई जिम्मेदारी दी गई है, कुछ अधिकारियों से जिम्मेदारी ली गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान विभाग/पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही उन्हें इस संबंध में प्रमाणक/आख्या शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को तत्काल उपलब्ध करानी होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


